Homeराज्यउत्तराखण्डघंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा...

घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

देहरादून – घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों ने वहां बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जाम लगाया था। अब पुलिस वीडियो फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान में जुट गई है।

बीते बृहस्पतिवार को बदायूं की एक किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए देहरादून आई थी। उसका यह दोस्त भी बदायूं का ही रहने वाला था। इसकी भनक एक पक्ष को लगी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो दोनों से पथराव किया गया। जैसे-तैसे मामला देर रात शांत हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग नामजद भी थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को भी हिरासत में लिया है। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उन्होंने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों और अन्य लोगों ने घंटाघर पर भी जाम लगा दिया। करीब चार घंटे घंटाघर पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम लगाने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

#Case #registered #against #people #blocking #clocktower #Dehradun #police #identifying #video #footage

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments