Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भारी बारिश के कारण हुए...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का किया निरिक्षण, अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश।

देहरादून/मसूरी – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नें मसूरी के पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुश्ता ढहने तथा क्षतिग्रस्त लंढौर बाजार को जाने वाला मुख्य मार्ग की भी बीते दिनों बरसात के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने तय समय पर कार्य पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के कार्यों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यहां पर निर्माण सामग्री लाने में परेशानी हो रही थी जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि यहां पर हो रही दिक्कतों को दूर कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सुनिश्चित किया गया है, कि पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुस्ता गिरने से हुई क्षति की पूर्ति के लिए क्षतिग्रस्त पुष्ते के स्वामी को नोटिस भेजकर नुकसान की भरपाई करवाई जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular