
बैंक में नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केनरा बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। तैयारी कर रहे युवा अप्लाई कर सकते हैं।
कैनरा बैंक में निकली बंपर भर्ती
कैनरा बैंक ने 3500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये भर्ती Apprenticeship Act 1961 के तहत की जा रही है और इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं…वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। बात करें आयुसीमा की तो उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 01 सितंबर 1997 से पहले और 01 सितंबर 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा परीक्षा, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है उन्हें भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाएं:
https://nats.education.gov.in - यहां Student Registration कराएं।
- फिर केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://canarabank.bank.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाएं:
Career – Recruitment – Know More पर क्लिक करें। - Engagement of Graduate Apprentice…शीर्षक वाले विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।
- अंत में Click here to Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
It’s really a nice and helpful piece of information. I’m satisfied that you just shared this helpful information with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.