Homeराज्यउत्तराखण्डछात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर,...

छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, कोचिंग जा रही छात्रा पर किया था आरोपी ने हमला।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – काशीपुर में तीन दिन पूर्व कोचिंग जा रही छात्रा पर एक युवक ने पाटल से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद आज सूबे के धाकड़ मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया और मत्र्शक्ति पर हमला करने वालो को अपने सख्त इरादे जता दिए। इसके साथ ही संदेश भी दे दिया है कि महिलाओं पर हमला करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।

बता दे कि तीन दिन पूर्व मौहल्ला खालसा निवासी फरदीन पुत्र रिजवान ने कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा पर पाटल से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मात्र आठ घंटे के भीतर आरोपी फरदीन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी के भाई को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन ने आज मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंचा और उसके मकान की नाप-जोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत एक के बाद एक एक्शन लिया। इसीक्रम में आज बुलडोजर की ये कार्यवाही अमल में लाई गई। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल मनोज रतूड़ी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular