Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में देर रात चला बुलडोजर , दून अस्पताल में बना अवैध...

देहरादून में देर रात चला बुलडोजर , दून अस्पताल में बना अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त….

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रशासन ने एक बड़ा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर बने एक अवैध धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई दून अस्पताल परिसर में की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह धार्मिक ढांचा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और इसे हटाने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे। आखिरकार, शनिवार देर रात बुलडोजर चलाकर ढांचे को पूरी तरह से हटा दिया गया

जानकारी के मुताबिक, अब तक 600 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है, जो विभिन्न सरकारी जमीनों पर बने थे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह धार्मिक हो या अन्य कोई निर्माण।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों या विरोध-प्रदर्शन से निपटा जा सके।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular