Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली की निर्मम हत्या, शव...

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली की निर्मम हत्या, शव देखकर गांव में फैली दहशत, आरोपी गिरफ्तार…

पिथौरागढ़ – झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल के अछाम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना अछाम के ढकारी गांव पालिका 8 की है, जहां सरस्वती खड़का और इशरा खड़का नाम की दो युवतियां जंगल में बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान, ढकारी गांव पालिका 3 के दीपेश और राजेश बुढ़ा ने फोन के माध्यम से उनसे संपर्क किया और पहली बार मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि राजेश ने इशरा से प्रेम का इजहार किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। लेकिन जब सरस्वती ने दीपेश के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो दीपेश ने गुस्से में आकर सरस्वती पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह सब इशरा की आंखों के सामने हुआ। जब इशरा ने गांव वालों को इसकी जानकारी देने की कोशिश की, तो दीपेश ने उसे भी पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब दोनों युवतियां घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल में दोनों के शव मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अछाम के जिला प्रहरी प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

#Murder #Nepal #Pithoragarh #LoveProposal #CrimeNews #Justice #Arrested #HorrorStory

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular