Homeब्रेकिंग न्यूज़BREAKING: योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के सीएम,विधायक दल की बैठक में लगी...

BREAKING: योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के सीएम,विधायक दल की बैठक में लगी मुहर..जानें योगी की कहानी

कट्टर हिंदू छवि वालें योगी आदित्यनाथ को यूपी की भागदौड़ सौप दी गई है। विधायक दल की बैठक में योगी के नाम पर मुहर लगा दी है। कल यानी रविवार को योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की शपथ लेगें।

बता दें, अजय सिंह नेगी योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड में हुआ था, उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है. योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है. गोखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिसके बाद  1998 में वह सांसद चुने गए.

योगी ऐसे राजनीति में आए
योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई. 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने.

योगी आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया और धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी. कट्टर हिंदुत्व की राह पर चलते हुए उन्होंने कई बार विवादित बयान दिए. योगी विवादों में बने रहे, लेकिन उनकी ताकत लगातार बढ़ती गई. 2007 में गोरखपुर में दंगे हुए तो योगी आदित्यनाथ को मुख्य आरोपी बनाया गया, गिरफ्तारी हुई और इस पर कोहराम भी मचा. योगी के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे भी दर्ज हुए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular