Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड रोडवेज की बस के ब्रेक फेल, तीन कारों को मारी टक्कर,...

उत्तराखंड रोडवेज की बस के ब्रेक फेल, तीन कारों को मारी टक्कर, बाल बाल बची जान।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन कारे क्षतिग्रस्त हो गई वही बस के ब्रेक फेल होने से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय उत्तराखंड रोडवेज बस दिल्ली से मसूरी करीब 5 बजे आई थी और खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है राज्यपाल दौरे को लेकर सड़क पर खड़ी गाडियों को पुलिस द्वारा हटाने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद बस कंडक्टर और ड्राइवर को पुलिस द्वारा बस हटाने के लिये जोर दिया गया। जिस पर बस चालक द्वारा बस को स्टार्ट कर बैक करने की कोशिश की गई कि अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस अनियंत्रित होकर हो गई जिसकी चपेट में आने से सडक पर खडी तीन कारें आ गई और क्षतिगत हो गई।


बस कंडक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि वह देर रात को दिल्ली से मसूरी सुबह 5 बजे पहुंचे थे ओर सुबह मसूरी से 6 बजे देहरादून के लिये सवारी को लेकर जाना था परंतु बस के ब्रेक खराब होने के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह के समय पुलिस दरोगा द्वारा उनको राज्यपाल का मसूरी दौरा का हवाला देते हुए उनको बस को सडक किनारे से हटाने के लिए कहा गया उन्होंने कहा कि बस खराब है परंतु तब भी दरोगा ने बस को हटाने की के लिये कहा कि जिसपर बस चालक द्वारा बस को बैक करने की कोशिश की गई परन्तु बस बैक करते ही बस के ब्रेक फेल हो गई जिससे पूरा हादसा हो गया।
क्षतिग्रस्त कार के चालक मनोज वर्मा ने बताया कि वह सुबह सवारी लेकर एयरपोर्ट जा रहे थे परंतु पुलिस द्वारा उनको मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड पर रोका गया और कहा गया कि रोडवेज बस बैक  हो रही है परन्तु जैसे ही बस बैक होने लगी की बस अनियंत्रित हो गया और उनकी कार से टकराते हुए आगे खड़ी दो कारों को क्षतिग्रस्त करते हुए रूक गई। उन्होंने कहा कि उनकी कार पूरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गई वह कार में बैठी सवारी भी चोटिल हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular