Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी के जिले में भाजपा का जलवा , कांग्रेस का सूपड़ा...

सीएम धामी के जिले में भाजपा का जलवा , कांग्रेस का सूपड़ा साफ….

चम्पावत : उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है, और चंपावत से आ रहे रुझान कांग्रेस के लिए हैरान करने वाले हैं। सीएम पुष्कर धामी के जिले चंपावत की चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

चंपावत नगर पालिका परिषद में भाजपा की जीत

चंपावत नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे ने 91 वोटों से जीत हासिल की है। प्रेमा पांडे को निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा से कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन अंततः वे विजयी हुईं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत तीसरे पायदान पर रही।

लोहाघाट नगर पालिका परिषद में भी भाजपा की जीत

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर पालिका परिषद में भी भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। गोविंद वर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत अधिकारी को हराकर विजय प्राप्त की।

यह नतीजे भाजपा की मजबूत स्थिति और कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो रहे हैं, खासकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जिले में भाजपा की शानदार जीत ने सभी को चौंका दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular