Homeराज्यउत्तराखण्डआजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ मनाएगी भाजपा,...

आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ मनाएगी भाजपा, कार्यक्रम की रूपरेखा को दिया जा रहा अंतिम रूप।

देहरादून – भाजपा आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ मनाने जा रही है। बतादें कि प्रदेश मुख्यालय से वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया है साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विधायकों, सांसदों,प्रतिनिधियों से प्रदेश प्रभारी ने आग्रह किया है।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को उन्होंने सभी विधायकों, सांसदों, प्रतिनिधियों से भी प्राथमिकता से सफल बनाने का आग्रह किया। युवा मोर्चा को विशेष रूप से इस अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है जिसमें बाइक रैली, स्कूटी रैली या पदयात्रा के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह यात्रा 11, 12, 13 अगस्त तक संपन्न की जाएगी और 13 14 15 अगस्त को राज्य के सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular