देहरादून – उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की अजेय बढ़त पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।