Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, 75 फीसदी मतों के...

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने का रखा लक्ष्य।

देहरादून – काशीपुर में हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पांचों लोकसभा सीटों में 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने के लक्ष्य तय किया गया। साथ ही संगठन के आगामी 5 कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि 2 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही 4 जनवरी को संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक, 7 जनवरी को लोकसभा तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक, 24 जनवरी को सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में नवमतदाता सम्मेलन, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के क्रम में मंडल स्तरीय बाइक रैली, 31 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular