कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की पर्दाफाश रैली का आगाज़

0
788

bjpविजन 2020 न्यूज: 2017 विधानसभा चुनाव  को लेकर बीजेपी की कांग्रेस सरकार के खिलाफ पर्दाफाश यात्रा शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस यात्रा का शंखनाद किया। यात्रा के प्रदेश समन्वयक व प्रदेश महामंत्री खजानदास ने बताया कि यात्रा के लिये आठ दल बनाये गये हैं। हर दल का नेतृत्व मुख्य नेता करेंगे। उनके साथ विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी व प्रमुख नेता भी विधानसभा क्षेत्रवार शामिल होंगे। ये दल अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा के जरिए प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 46 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। पहले चरण की यात्रा की शुरुआत में भट्ट के साथ प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, उपाध्यक्ष केदार जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य प्रमुख रूप से होंगे। यात्रा में युवा मोर्चा और अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठों के नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा की पर्दाफाश रैलियां

भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट: 17 अगस्त- देहरादून से शुरू होकर कोटद्वार में यात्रा का नेतृत्व। 21 अगस्त- चंपावत, सितारगंज व रुड़की। 24 अगस्त-धर्मपुर।

सांसद भगत सिंह कोश्यारी: 19 अगस्त- कलियर व मंगलौर। 20 अगस्त- खानपुर, अल्मोड़ा व द्वाराहाट।

सांसद बीसी खंडूडी: 19 अगस्त- रायपुर व नरेन्द्र नगर। 20 अगस्त- टिहरी, देवप्रयाग (हिन्डोलाखाल)।

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक: 19 अगस्त-घनसाली, प्रतापनगर। 20 अगस्त-गंगोत्री, यमुनोत्री(बड़कोट)। 21 अगस्त- चकराता (सहिया) व विकासनगर।

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा: 19 अगस्त- जसपुर, बाजपुर, व हल्द्वानी। 20 अगस्त- नैनीताल व भीमताल।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा: 20 अगस्त-राजपुर, भगवानपुर व झबरेड़ा।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री सतपाल महाराज: 20 अगस्त- गोपेश्वर, 21 अगस्त- कर्णप्रयाग, केदारनाथ व रुद्रप्रयाग तथा श्रीनगर। 22 अगस्त-पौड़ी।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत: 19 अगस्त- धारचूला, 20 अगस्त- गंगोलीहाट व पिथौरागढ़। 21 अगस्त- जागेश्वर और सोमेश्वर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here