Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कमल होगा बीजेपी का चेहरा !

उत्तराखंड में कमल होगा बीजेपी का चेहरा !

bjpविज़न 2020 न्यूज: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड में कमल खिलाने की जिम्‍मेदारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को दी है, लेकिन अभी तक पार्टी आलाकमान द्वारा प्रदेश बीजेपी चेहरा घोषित नहीं किया गया है, जबकि कांग्रेस की ओर से सीएम हरीश रावत का चेहरा सामने है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा उत्तराखंड में किसी चेहरे को आगे रखकर नहीं बल्कि कमल के निशान पर विधानसभा चुनाव लडे़गी, लेकिन इस पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर पार्टी हाईकमान ने यह भी संकेत दिए हैं कि वह उत्तराखंड में किसी चेहरे पर नहीं बल्कि कमल चिह्न को आगे रखकर ही चुनाव में उतरेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular