विजन 2020 न्यूज: सरकारी विभागों के अनोखे कारनामें तो आपने देखे ही होंगें जैसे कभी जंगल में सीसी मार्ग बना देना, कभी जंगल में तालाब बना देना आदि, लेकिन बिजली विभाग ने तो इन कारनामों से बढ़कर एक ऐसा कारनामा किया है कि जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ऊर्जा निगम ने तार खींचने के लिए बिजली के पोल लगाने के बजाय चीड़ के पेड़ को ही पोल बना दिया। दरअसल पिथौरागढ़ के थल तहसील में थल से पांखू के लिए ऊर्जा निगम ने 11 केवीए बिजली लाइन खींची है। इस लाइन के लिए बड़ेत के पास विभाग ने बिजली पोल लगाने की भी जहमत नहीं उठाई। मार्ग पर पड़ने वाले एक हरे चीड़ के पेड़ को ही पोल बना दिया। 11 केवीए लाइन का पोल बना चीड़ का आधा हिस्सा जल चुका है। पेड़ को जलते हुए देख बड़ेत के ग्रामीणों ने इसके आसपास जाना तक बंद कर दिया है। हरे पेड़ पर लाइन बिछाए जाने से आसपास करंट की भी संभावना बनी है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने यह कारनामा डेढ़ माह पूर्व किया। ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया परंतु विभाग के लोग नहीं माने। दूसरी तरफ विभाग का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पोल क्षतिग्रस्त होने पर तात्कालिक व्यवस्था की गई। विभाग के इस कारनामे से ग्रामीण आहत हैं। जिस स्थान पर विभाग ने यह कारनामा किया है वहां से मुख्य मार्ग गुजरता है। इसके आसपास ग्रामीणों के खेत हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग से गुजरना और खेतों में कार्य करना बंद कर दिया है।
पांखू गांव में ऊर्जा निगम का कारनामा, चीड़ के पेड़ को ही बना डाला बिजली का खंभा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….