bihar election 2025 : बिहार में मतगणना जारी, रूझानों में NDA की सुनामी

bihar election result 2025

बिहार : बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना (bihar election 2025) जारी है। सामने आ रहे रूझानों के मुताबिक फिलहाल एनडीए आगे चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और देर रात तक काउंटिग चलेगी।

bihar election 2025 : बिहार में मतगणना जारी

बिहार में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। जिसमें अब तक एनडीए 160 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए की बढ़त से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कई जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया है तो कहीं मिठाईयां बन रही हैं।

bihar

रूझानों में NDA की सुनामी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election  की काउंटिंग से सामने आ रहे रूझान चौंकाने वाले हैं। अब तक के परिणामों के रुझानों में BJP और JDU के गठबंधन यानी कि NDA की सुनामी दिख रही है।

bihar election

राजीनितक विशेषज्ञों की मानें तो वोटों की गिनती खत्म होने तक एनडीए 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। जबकि दूसरी ओर RJD रुझानों में 30 सीटों के आसपास सिमटती हुई नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here