Saturday, February 28, 2026
Home मनोरंजन Bigg Boss में बंदगी ने पुनीश को दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का...

Bigg Boss में बंदगी ने पुनीश को दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का डर..

बिग बॉस में कपल्ज बनना तो आम बात है। हर सीजन कोई न कोई कपल यहां बनता है और शो के बाहर आते ही वो कपल्ज अलग हो जाते हैं। इस साल भी एक नया कपन बना है और वो है बंदगी और पुनीश शर्मा। शो में आप देख सकते हैं कि बंदगी और पुनीश के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दिवाली सेलिब्रेशन के बाद भी जब सभी घरवाले सो गए थे तब पुनीश और बंदगी एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे थे। दिवाली वाले दिन पुनीश ने बंदगी से कहा कि वो उनसे वादा करे कि वो पुनीश को कभी नहीं छोड़ेंगी। पुनीश ने फिर बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा कि वो कोई महान इंसान नहीं है।’

हालांकि बंदगी अपने ब्वॉयफ्रेंड के रिएक्शन को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही हैं। लकिन वहीं पुनीश कहते हैं कि तुम उसकी गर्लफ्रेंड हो पत्नी नहीं, जो तुम उसको जवाब देने के लिए इतनी टेंशन ले रही हो। पुनीस ने बंदगी को भरोसा तो दिला दिए है कि वो हमेशा उनकी केयर करेंगे अब वो तो वक्त ही बताएगा की पुनीश अपनी कही बातो पर कितना खरा उतर पाते हैं।
वहीं बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ इतने करीब आकर देख ब्रेकअप कर लिया है। डेनिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए यही साफ कर दिए हैं की अब उनके और बंदगी के बीच कुछ नहीं रहा, उन्होंने बंदगी से ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा, ‘मैंने बंदगी कालरी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। प्लीज मुझसे ये न पूछें कि जब मैं उसे डेट कर रहा था तो उसके साथ मेरी कोई फोटो क्यों नहीं है। वो कभी मुझे डिजर्व नहीं करती थी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2