Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में यातायात सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 6 स्थानों से शराब...

देहरादून में यातायात सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 6 स्थानों से शराब की दुकानें हटेंगी – DM सविन बंसल का सख्त निर्देश………..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में मुख्यमंत्री के सेवा, सुरक्षा और सुशासन संकल्प को ज़मीनी हकीकत में बदलने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में गठित सड़क सुरक्षा समिति शहर की सड़कों पर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़कों पर हो रहे हादसों और ट्रैफिक जाम के पीछे मदिरा की दुकानों की बड़ी भूमिका है। इसी क्रम में सन पार्क इन चौक, चूना भट्टा, बिंदाल तिराहा और रोजगार तिराहा सहित 6 स्थानों से देशी-विदेशी शराब की दुकानों को हटाने के आदेश डीएम सविन बंसल द्वारा जारी किए गए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात में अवरोध पैदा करने वाले किसी भी कारक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित दुकानों को एक सप्ताह के भीतर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम को यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और राज्य सरकार के प्रावधानों के तहत प्राप्त हैं, जिसके अंतर्गत जन आक्रोश, कानून-व्यवस्था की समस्या या सुरक्षा के मुद्दों पर त्वरित निर्णय लिए जा सकते हैं।

23 स्थानों पर विद्युत पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं

16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन

10 स्थानों पर पुलिस बूथों को शिफ्ट किया गया है

जाखन संचार कट और पुलिया क्षेत्र में सर्विस लेन व स्लीप वे का निर्माण तेज़ी से जारी है

इन प्रयासों की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं और समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनसुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कों पर सुरक्षित यातायात की व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए बाधक कारकों को समाप्त करने की दिशा में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं।

#RoadSafety #LiquorShift #DMAction #TrafficControl #PublicSafety

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular