Homebig newsपिथौरागढ़ महिला गुमशुदा मामले में बड़ा खुलासा, इस नजदीकी ने उतारा

पिथौरागढ़ महिला गुमशुदा मामले में बड़ा खुलासा, इस नजदीकी ने उतारा

PITHORAGARH

पिथौरागढ़ में सितंबर महीने में लापता हुई सुनीता देवी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में हुए खुलासे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल महिला लापता नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है।

पिथौरागढ़ महिला गुमशुदा मामले में बड़ा खुलासा

सितंबर महीने में महिला के ससुर ने बहादुर राम निवासी दङमेत कमदिना द्वारा अपनी बहू सुनीता देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। लेकिन पुलिस ने अब जो खुलासा किया है उस से हर कोई हैरान है। महिला लापता नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या उसी के प्रेमी द्वारा की गई है।

प्रेमी ने नदी में धक्का देकर उतारा मौत के घाट

गुमशुदा सुनीता देवी मामले की जांच के दौरान सामने आया कि सुनीता देवी विजय प्रसाद निवासी ग्राम किसमिला, थाना कपकोट जिला बागेश्वर के संपर्क में थी। जिसके बाद पुलिस ने विजय प्रकाश से पूछताछ शुरू की। जिसमें सामने आया कि आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर शादी करने के बहाने से सुनीता का अपहरण किया था। जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर की हत्या

बताया जा रहा है कि मृतका अक्सर अपने प्रेमी से मिलने के लिए जाया करती थी। कई बार तो वो उसके घर भी पहुंच जाती थी। इस घटना से नाराज़ होकर विजय प्रसाद के परिजनों द्वारा सुनीता देवी को रामगंगा नदी में फेंककर उसको मौत के घाट उतार दिया।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी विजय प्रसाद पुत्र रमेश राम उम्र 22 वर्ष, रमेश राम पुत्र अनीराम उम्र 42 वर्ष, हरीश राम पुत्र करम राम उम्र 43 वर्ष और बलवंत राम उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर रामगंगा नदी से गुमशुदा सुनीता देवी का बैग, फोटो, एक स्वेटर और दुपट्टा बरामद किया गया है। हालांकि गुमशुदा का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular