Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बड़ी खबर : 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा UCC ,...

बड़ी खबर : 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा UCC , मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे पोर्टल का लोकार्पण….

देहरादून : उत्तराखंड राज्य में यूनीफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की प्रक्रिया को गति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जनवरी को UCC पोर्टल का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। UCC पोर्टल के माध्यम से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया जाएगा, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करेगा और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच समान कानूनी व्यवस्था स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को राज्य के सामाजिक और कानूनी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस पोर्टल के जरिए लोग UCC से संबंधित जानकारी और सेवाओं तक आसानी से पहुँच सकेंगे, और इससे राज्य के नागरिकों के बीच समानता का माहौल बनेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2