Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों को दी...

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों को दी जाएगी प्राथमिकता।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड सरकार के अधीन सभी विभागों और कार्यालयों की बैठकों एवं आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” मंत्र से प्रेरित होकर उत्तराखंड सरकार इस ब्रांड को प्रोत्साहित कर रही है।

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के गुणवत्तायुक्त उत्पाद विशेष रूप से दीपावाली जैसे बड़े अवसरों के लिए गिफ्ट पैक के रूप में भी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों से अपील की कि वे इन उत्पादों को खरीदकर प्रदेश के ग्रामीण उद्यमियों की आजीविका बढ़ाने में योगदान करें।

हाउस ऑफ हिमालयाज, उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का एक कॉमन ब्रांड है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। सचिव राधिका झा ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित यह ब्रांड अपनी गुणवत्ता को लेकर कम समय में पहचान बनाने में सफल रहा है।

हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ई-कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसी संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि विभिन्न विभागीय बैठकों, कार्यक्रमों और त्योहारों, जैसे होली और दिवाली के मौके पर हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर क्रय किया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में तेजी आने की उम्मीद है।

#HouseofHimalayas #Products #VocalforLocal #Initiative #UttarakhandGovernment #Directives #RuralEntrepreneurs #Support #DiwaliGift

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular