देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से आज की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ है, जो महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया। पार्टी के सभी नेताओं ने उनके पक्ष में सहमति जताई है।
ऐसे में अब उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी की ओर से कल उनके नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी।