Homeराज्यउत्तराखण्डसतपुली नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका , सभी वार्डो...

सतपुली नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका , सभी वार्डो पर कांग्रेस ने दर्ज की शानदार जीत…..

Uttarakhand Nikay Chunav 2025

सतपुली नगर पंचायत के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है, जो भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। चाकुली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के जितेंद्र चौहान ने जीत हासिल की, वहीं सतपुली नगर पंचायत के सभी वार्डों में भी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सफलता प्राप्त की।

सतपुली नगर पंचायत के वार्डों के परिणामों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

  • वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के अमित रावत ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 2 से चंद्र मोहन ने सफलता हासिल की।
  • वार्ड नंबर 3 में दीपिका ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 4 से रिंकी रावत ने कांग्रेस का परचम लहराया।

यह परिणाम भाजपा के लिए खासा हैरान करने वाले रहे, क्योंकि यह क्षेत्र कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का गृह क्षेत्र है। कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से हराते हुए सभी चारों वार्डों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular