Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सम्मोहन से ठगी...

हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सम्मोहन से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार….

उधम सिंह नगर : हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में ठगी के दो बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) की तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे। इसके अलावा पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

ठंडा नाला, गूलरभोज से हुई गिरफ्तारी

गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला, गूलरभोज से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सैफ अली उर्फ सैफू खान और शहजाद मोहम्मद के रूप में हुई है। ये दोनों लंबे समय से कई राज्यों में सम्मोहित कर ठगी की वारदातों में संलिप्त थे। पुलिस को पहले से ही इनकी तलाश थी।

पहले भी हुई थी एक गिरफ्तारी

इससे पहले 14 अप्रैल को हरियाणा क्राइम ब्रांच और गदरपुर पुलिस ने इस गिरोह के एक अन्य सदस्य खुशीद उर्फ खुशेंद को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस को सैफ अली और शहजाद मोहम्मद की तलाश थी, जो आखिरकार ठंडा नाला इलाके में दबिश के दौरान पूरी हुई।

गहनों और नकदी पर करते थे हाथ साफ

आरोपियों की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे छोटे कटोरे में चुंबक और कंचा (गोटी) डालकर लोगों का ध्यान भ्रमित करते थे। इस सम्मोहन की प्रक्रिया में वे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से गहने, नकदी और कीमती सामान चुरा लेते थे।

बरामद की गईं चार मोटरसाइकिलें

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग वे अपराध के दौरान करते थे। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular