Homeब्रेकिंग न्यूज़भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8...

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता

bhukmapविज़न 2020 न्यूज: पूर्वी भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिन राज्यों में भूकंप का असर देखने को मिला है वो हैं- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार की दोपहर 4 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर और दक्षिण बंगाल के मालदा, जलपाईगुड़ी, वीरभूम, नदिया, जलापाईगुड़ी के साथ कोलकाता व इसके आसपास में ये भूकंप झटके महसूस हुए। भूकंप के चलते कोलकाता में मेट्रो सेवाएं रोकनी पड़ी तो वहीं कई जगहों पर कार्यालय बंद करने पड़े। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया गया है। फिलहाल अभी तक कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular