देहरादून : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सीएम धामी ने हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा है कि बंगाल ने विकास की रफ़्तार चुनी है।
बंगाल ने चुनी विकास की रफ़्तार
पंश्चिम बंगाल के रूझानों पर सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने इस पर ट्वीट कर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने लिया है कि “निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, आदरणीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार
सीएम धामी ने आगे लिखा है कि ” यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।”

I do love the way you have presented this difficulty and it really does provide me a lot of fodder for consideration. However, through what precisely I have personally seen, I simply trust as other feedback pile on that individuals continue to be on issue and not embark upon a tirade associated with the news of the day. All the same, thank you for this exceptional piece and though I can not really go along with it in totality, I regard the point of view.