Homeराज्यउत्तराखण्डदेवीधुरा में मनाई गई बग्वाल, ऐतिहासिक 'पत्थर युद्ध', में 70 लोग घायल

देवीधुरा में मनाई गई बग्वाल, ऐतिहासिक ‘पत्थर युद्ध’, में 70 लोग घायल

BAGWALविज़न 2020 न्यूज:  एक ओर जहां पूरा देश गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा था, वहीं दूसरी ओर चंपावत के देवीधुरा के खोलीखांड दूबाचौड़ा मैदान में भारी बारिश के बीच पत्थरों से एक दूसरे को घायल कर ऐतिहासिक बग्वाल मनाई गई। अपरान्ह 2.17 बजे मंदिर के पंडित कीर्ति बल्लभ शास्त्री और भुवन जोशी की शंखध्वनि के साथ बग्वाल का श्रीगणेश हुआ। बग्वाल महज 7 मिनट चली। यह बग्वाल के न्यूनतम समय का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2008 में बग्वाल करीब 8 मिनट तक खेली गई थी। इस रोमांचित करने वाले खूनी युद्ध में 59 बग्वाली वीर सहित कुल 70 लोग चोटिल हुए। पहले फल-फूल बरसा कर बग्वाल का आगाज किया गया। बमुश्किल 2 मिनट बाद सभी चारों खामों ने पत्थर बरसाना शुरू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular