Homeउत्तराखण्डबागेश्वरबागेश्वर: भालू के हमले में डाक विभाग कर्मचारी की दर्दनाक मौत, SDRF...

बागेश्वर: भालू के हमले में डाक विभाग कर्मचारी की दर्दनाक मौत, SDRF ने खाई से किया शव बरामद

बागेश्वर (उत्तराखंड): सामा-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पोस्ट ऑफिस में कार्यरत युवक की भालू के हमले में मौत हो गई। मृतक यश शर्मा (उम्र 20), हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का निवासी था और वर्तमान में बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र में डाक विभाग में पोस्टमास्टर के रूप में कार्यरत था।

मंगलवार सुबह वह साइकिल से डाक वितरण के लिए निकला था। इसी दौरान जंगल के पास एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। भय के चलते यश का संतुलन बिगड़ा और वह साइकिल समेत गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रेस्क्यू अभियान:
घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने मुश्किल भरे इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

SDRF की सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर राहत व बचाव में उनकी तत्परता को दर्शाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular