विजन 2020 न्यूज: बागेश्वर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से काफलीगैर क्षेत्र में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण जिले की डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों में मलबा आ गया। मलबा आने के कारण जिले की 19 सड़कों में यातायात बाधित हो गई। बागेश्वर गिरेछीना, अमसरकोट-सात रतवे, गरुड़-कपकोटी, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क, कपकोट-पोथिंग, भयूं-गडेरा, भानी- हरसिंग्याबगढ़, बालीघाट-धरमघर, डंगोली-सैलानी, खोलसीर-नौगांव, कौसानी-भतड़िया, रिखाड़ी-बाछम, शामा-नौकोड़ी, भनार-लाथ-नामतीचेटाबगढ़, बेड़ा-मजेड़ा-जारती, धरमघर-माजखेत, बागेश्वर-कपकोट, सामा-लीती-गोगिना सड़क, बागेश्वर-गिरेछीना, हरिनगरी-कुलांऊ-ग्वालदम मोटर मार्ग बंद हो गए। बागेश्वर-बैजनाथ सड़क में आरे के समीप आए नाले के कारण भी घंटों तक यातायात ठप रहा। हालांकि कपकोट सड़क भी देर शाम को आवाजाही के लिए खोल दी गई।
बागेश्वर: आसमानी आफत से सड़कों पर आया मलबा, 19 सड़कें बंद
RELATED ARTICLES