Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, यातायात पूरी तरह...

भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, यातायात पूरी तरह ठप

चमोली : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गुलाबकोटी के पास सड़क धंसने और भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के कार्य में जुट गई है।

भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे यातायात ठप

भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा आने के कारण यातायात ठप हो गया है। जिस कारण चारधाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन मार्ग को खोलने में जुट गया है।

मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

इसके साथ ही प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य लगातार जारी है। मार्ग सुचारु होते ही अगला अपडेट जारी किया जाएगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular