Homeराज्यदिल्लीआतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक ने लिया...

आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक ने लिया फैसला

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का विश्‍वासपात्र माना जाता है। वह इस समय दिल्‍ली सरकार में कई मंत्रालय संभाल रही हैं। नई सरकार और जनता के फैसले के बाद ही केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम 4.30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद आज ही सरकार गठन की तैयारी शुरू हो जाएगी। आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री एलजी को इस्तीफा सौंपने जायेंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक 11 बजे शुरू हुई। सस्‍पेंस था कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की कमान संभालेगा कौन? बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बार इस पर से पर्दा उठा गया। अरविंद केजरीवाल ने खुद यह सस्पेंस तोड़ा। उन्होंने अपनी मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जताई। तिहाड़ से जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस बात पर अटकले थीं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसमें आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा था। आतिशी के नाम पर मुहर लगने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को संबोधित भी किया।

शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने लगभग 5 महीने जेल में बिताए। अब केजरीवाल जमानत पर बाहर हैं, लेकिन कोर्ट ने उन पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। केजरीवाल जब जेल में थे, तब भाजपा का कहना था कि उन्‍हें नैतिक आधान पर इस्‍तीफा दे देना चाहिए। जेल से बाहर आने के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफे की घोषणा कर दी। अब दिल्‍ली के लिए नए सीएम पद के नाम की घोषणा भी आम आदमी पार्टी ने कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular