Homeराज्यउत्तराखण्डपिरुमदारा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रिसॉर्ट कर्मी पर अज्ञात नकाबपोशों...

पिरुमदारा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रिसॉर्ट कर्मी पर अज्ञात नकाबपोशों ने किया लाठी डंडों व तलवार से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद।

नैनीताल/रामनगर – कल देर रात पिरुमदारा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रिसॉर्ट में कार्यरत नवीन पर 4 से 5 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने किया युवक पर लाठी डंडों व तलवार से हमला किया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

बता दें कि कल देर रात रामनगर के पिरूमदारा चौकी से कुछ दूरी पर पूर्व में एक रिसॉर्ट में कार्यरत 40 वर्षीय नवीन चौधरी पर चार से पांच नकाबपोश हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह पिरुमदारा स्थित अपने ऑफिस से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान एक कार में बैठकर आये चार से पांच नकाबपोशों ने लाठी डंडों व तलवार से उस पर हमला करना शुरू कर दिया।

नवीन ने कहा कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने उस पर लाठी डंडों व तलवार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। जिससे वह इस हमले लहू लूहान कर दिया। नवीन चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उस पर रिवाल्वर की बट से भी सर पर हमला किया और वह उसको लहूलुआन हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। नवीन ने कहा कि हमले में उसके पैर हाथ कई जगह फैक्चर भी हुए हैं। बता दें कि मामले में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular