Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी , माँ पाषाण देवी और माँ...

नैनीताल पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी , माँ पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना….

नैनीताल : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी आज एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुँचीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध माँ पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद कई श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए ऋतु खंडूरी ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर सरकार ने चाक-चौबंद तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनकी यात्रा सुखद और स्मरणीय बन सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने नयना देवी मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नयना देवी मंदिर को मानस खंड माला मिशन में शामिल किया गया है, जिसके तहत मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य प्रगति पर हैं। ऋतु खंडूरी ने विश्वास जताया कि इस पहल से ना सिर्फ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि नैनीताल का पर्यटन भी और अधिक प्रोत्साहित होगा।

ऋतु खंडूरी के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष का दौरा पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।

टैग्स: #ऋतुखंडूरी #नैनीताल #उत्तराखंडसमाचार #चारधामयात्रा #नयनादेवीमंदिर #पाषाणदेवीमंदिर #उत्तराखंडविधानसभा #उत्तराखंडपर्यटन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular