Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की हुई 23 घटनाएं,...

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की हुई 23 घटनाएं, वन विभाग ने तीन मुकदमे किए दर्ज।

देहरादून – प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में एक भी घटना नहीं हुई। वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।

राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई है। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसे मिलाकर जंगल में आग लगाने के मामले बढ़कर 425 हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular