Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के अर्नव पांडे ने ISC 12वीं में हासिल किए 99% अंक,...

देहरादून के अर्नव पांडे ने ISC 12वीं में हासिल किए 99% अंक, UCLA में मिला एडमिशन !

देहरादून— सेंट जोसेफ्स एकेडमी के छात्र अर्नव पांडे ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में उन्होंने 99% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। यह पहला मौका नहीं है जब अर्नव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो — वर्ष 2023 में ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में भी वे 99% अंक लाकर टॉपर बने थे।

अर्नव को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलेस (UCLA) में कंप्यूटर साइंस कोर्स में प्रवेश मिला है। उनकी रुचि तकनीकी और विश्लेषणात्मक विषयों में विशेष रूप से गहरी है। यह सफलता बताती है कि वे भविष्य में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या किसी और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

“मुझे जटिल समस्याएं हल करना पसंद है”

हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में अर्नव ने लिखा:

“मुझे जटिल समस्याएं हल करना पसंद है, चाहे वह कोड में हो या जीवन में।”

अर्नव के पिता पंकज कुमार पांडे उत्तराखंड सरकार में PWD और श्रम विभाग के सचिव पद पर कार्यरत एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उनकी मां अंशु पांडे गृहिणी हैं। अर्नव की छोटी बहन वैष्णवी पांडे, इस समय कक्षा 9 में पढ़ रही हैं।

अर्नव की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देहरादून शहर के लिए भी गर्व की बात है। सेंट जोसेफ्स एकेडमी ने एक बार फिर दिखाया है कि उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता देश में सर्वोत्तम है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular