Homeराज्यउत्तराखण्डबाराकोट में सेना का वाहन हादसे का शिकार, सड़क किनारे खड़ी कार...

बाराकोट में सेना का वाहन हादसे का शिकार, सड़क किनारे खड़ी कार पर पलटा….

पिथौरागढ़: बाराकोट खोलका में लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ, जब एनएच किनारे मलबा जमा होने के कारण सेना के वाहन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मलबा जमा होने के कारण सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक कार के ऊपर पलट गया।घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular