Baba Vanga नेत्रहीन भविष्यवक्ता और रहस्यवादी, जिनकी कई भविष्यवाणियां पहले सच साबित हो चुकी हैं। अब उनके जीवनकाल में भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां भी सच होते दिखाई दे रही हैं।
बुल्गारियाई नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में चर्चित नाम हैं। कई भविष्यवाणियां पहले सच साबित हो चुकी हैं, जिस वजह से लोग आज भी उनके पूर्वानुमानों पर भरोसा करते हैं।
बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और राजकुमारी डायना की मौत जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणियां की थीं। उनका जन्म 1911 में हुआ और 1996 में उनका निधन हो गया। उन्होंने मरने से पहले साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें दुनिया के बड़े संकट और प्राकृतिक आपदाएं शामिल थीं।
2025 में आर्थिक संकट का अंदेशा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2025 में वैश्विक आर्थिक संकट गहरा सकता है। कई देशों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने का खतरा है, जिससे लोगों में चिंता और डर का माहौल है।
प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी
उनकी भविष्यवाणियों में प्राकृतिक आपदाओं का भी डर बताया गया है। वर्तमान में दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारत में भी जम्मू से कन्याकुमारी तक भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
पहाड़ी राज्यों में खतरा
बादल फटने और भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 को प्राकृतिक आपदाओं और ज्वालामुखी फटने के लिहाज से खतरनाक करार दिया था।
विश्व युद्ध का डर
उनकी भविष्यवाणी में साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही यूरोप में युद्ध की स्थिति और वैश्विक आर्थिक संकट गहरा सकता है।
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां लोगों में डर और चिंता पैदा कर रही हैं, खासकर उन देशों में जहां मौजूदा समय में प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक अस्थिरता का असर दिखाई दे रहा है।