Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीलेह लद्दाख में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने...

लेह लद्दाख में उत्तराखंड का एक और जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख।

देहरादून – लेह-लद्दाख में शुक्रवार को उत्तराखंड का जवान श्रवण सिंह चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान वतन की रक्षा करते शहीद हो गया। जवान के शहीद होने की सूचना आर्मी के अधिकारियों ने परिजनों को कॉल कर दी। सूचना मिलने के बाद से परिजनों/रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। जवान अभी कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था।

जवान श्रवण सिंह चौहान के शहीद होने पर सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि लेह लद्दाख में माँ भारती की सेवा करते हुए विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी वीर श्रवण चौहान जी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय है। विनम्र श्रद्धांजलि !

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular