Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास,...

पौड़ी में अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का किया शिलान्यास, खगोल प्रेमियों के लिए रहेगा बड़ा आकर्षण का केंद्र।

पौड़ी – जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है।

 

उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा  व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं।

पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से हासिल करेंगे जीत

कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है। कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश है वह विजन विहीन और नैतिक आधार विहीन राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में नया आयाम साबित होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular