Homeराज्यउत्तराखण्डपेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी मामले में कांग्रेस में आक्रोश,...

पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी मामले में कांग्रेस में आक्रोश, फूंका सरकार का पुतला

देहरादून – केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर व्यवस्था बनाने में असफल रहने और युवाओं के भविष्य से साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका।

महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक हर एक नागरिक सरकार की नीतियों और महंगाई से त्रस्त है। यही नहीं केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें हर मामले में पूरी तरह असफल रही हैं। एक तरफ पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मामले हैं जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। वहीं आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दाल, तेल, गैस सहित सभी आवश्यक चीजें दिनबदिन महंगी होती जा रही हैं। दूसरी तरफ पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी आए दिन देखने को मिल रही। जहां एक तरफ नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्र सड़कों पर थे कि तब तक यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया,यह बड़ा दुर्भाग्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular