Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 4 लाख

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 4 लाख

aaganbadi karyakarta

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर चार लाख की एकमुश्त धनराशि मिलेगी। यानी कि चार लाख रूपए एक साथ मिलेगें। लगातार हो रही मांग के चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 4 लाख

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब सेवानिवृत्ति चार लाख 32 हजार रुपए तक की धनराशि मिलेगी। खास बात ये है कि ये धनराशि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त मिलेगी। बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसका लाभ करीब प्रदेश की 38 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मिलेगा।

लगातार हो रही थे एकमुश्त धनराशि में वृद्धि की मांग 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बीएल राणा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याण कोष योजना के तहत कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में लंबे समय से वृद्धि की मांग की जा रही थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular