Homeराज्यउत्तराखण्डसूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 6...

सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 6 प्रकरणों को मिली मंजूरी…..

देहरादून : सूचना निदेशालय में आज पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी ने की। इस बैठक में कुल 11 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से समिति द्वारा 6 पात्र प्रकरणों को मंजूरी दी गई और उन्हें ₹30 लाख की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई।

समिति ने विशेष रूप से दिवंगत पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की, जिनका पिछले माह निधन हो गया था । उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उन्हें इस सहायता राशि से राहत देने का निर्णय लिया गया।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बैठक के दौरान बताया कि जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए हैं, उन पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत एक प्रकरण प्रस्तुत किया गया, परंतु आवश्यक अभिलेख न होने के कारण इसे आगामी बैठक में फिर से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा लिए गए निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular