Homeराज्यउत्तराखण्डकल होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, इन फैसलों पर लग सकती...

कल होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर।

देहरादून – राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक का समय 22 दिसंबर मुकर्रर किया गया है। सचिवालय स्थित वीर चंद सिंह गड़वाली सभागार में 11.30 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। जाहिर है कि इस बैठक पर सभी की नजरें होंगी। इस बैठक में किन किन फैसलों पर मुहर लग सकती है, आईए जान लेते हैं।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का नियमितीकरण का मुद्दा कई दिनों से चर्चा में है। ऐसे में इस पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा डॉक्टरों के बॉन्ड की समस्त जिम्मेदारी पर भी फैसला हो सकता है। इस मीटिंग में पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों के भुगतान के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वरोजगार से जुड़े कुछ बिंदुओं पर भी फैसला हो सकता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और स्वरोजगार पर चर्चा संभव है। इसके अलावा राज्य हित में कुछ और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular