Homeराज्यउत्तराखण्डहाथी ने हमला कर एक युवक को उतारा मौत के घाट, परिजनों...

हाथी ने हमला कर एक युवक को उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों में दहशत।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कंदला में रहने वाले एक ग्रामीण को जंगल में हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जहां एक ओर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही हाथी के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

बताया कि उक्त गांव में रहने वाला पाला सिंह उम्र 35 वर्ष गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली में ड्राइविंग कर अपने भाई को हर रोज की तरह खाना देने के लिए जा रहा था। इसी बीच मंदला पीर पत्ता के जंगल में अचानक एक हाथी ने पाला सिंह पर हमला बोल दिया और उसे अपनी सूंड में फंसा कर कई बार जमीन पर पटकने के साथ ही उसे कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में जमीन में पड़े पाला सिंह को उपचार के लिए तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हाथी का आतंक को लेकर गांव में दहशत बनी हुई है। वही जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर रवाना हो चुके है तथा वन कर्मचारियों द्वारा गश्त शुरू करने के साथ ही जंगल में ग्रामीणों से अकेले ना जाने की अपील की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथी के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments