हरिद्वार/लक्सर – लक्सर के पास सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर शुक्रवार को दो ट्रनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया और लूटपाट का प्रयास किया।

इतना ही नहीं बदमाशों ने यात्रियों के विरोध करने पर ट्रेन पर पथराव भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
एसओ जीआरपी संजय शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े तीज बजे की है। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोका। इसके बाद लूट का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों के शोर मचाने और ड्राइवर की सतर्कता से लूट की घटना होने से बच गई। पुलिस को बावरिया गैं की तरफ संदे है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।