Homeराज्यउत्तराखण्डतेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने बदली करवट, आंधी तूफान...

तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने बदली करवट, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू।

देहरादून – उत्तराखंड में मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, धाम में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, माैदानी इलाकों में भी आज भी बढ़ते पारे ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए।

आज दून में चलेंगी तेज हवाएं 

आज राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular