Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाअल्मोड़ा के बेटे ने बढ़ाया राज्य का मान, BARC में वैज्ञानिक बने...

अल्मोड़ा के बेटे ने बढ़ाया राज्य का मान, BARC में वैज्ञानिक बने विजय

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के युवाओं की कड़ी मेहनत और प्रतिभा एक बार फिर देशभर में चमकी है। अल्मोड़ा ज़िले के स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव निवासी विजय बंगारी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है। विजय की इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है।

सरकारी स्कूल से लेकर वैज्ञानिक बनने तक का सफर
विजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हासिल की और इंटरमीडिएट की पढ़ाई देघाट से पूरी की। आगे की उच्च शिक्षा उन्होंने एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा से ली। सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करना उनकी लगन और समर्पण को दर्शाता है।

साधारण परिवार से असाधारण सफलता
विजय के पिता हरी सिंह बंगारी दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता जानकी देवी गांव में खेती करती हैं। विजय की इस सफलता ने न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि पूरे गांव को गर्व से भर दिया है।

गांव में जश्न का माहौल
जैसे ही विजय के BARC में चयन की खबर गांव पहुंची, लोग उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। यह सफलता उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है कि मेहनत और लगन के बल पर कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular