Friday, March 27, 2026
Homebig newsALMORA BUS ACCIDENT : भिकियासैण से रामनगर जा रही बस हादसे का...

ALMORA BUS ACCIDENT : भिकियासैण से रामनगर जा रही बस हादसे का शिकार, भीषण हादसे में 7 की मौत

Almora bus accident 
ALMORA BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सड़क हादसे की एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में आज सुबह एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में कुल 18 लोग सवार थे जिनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरफ और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है।

ALMORA BUS ACCIDENT, 7 कि मौके पर मौत

दरअसल, आज मंगलवार सुबह अल्मोड़ा जनपद से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ पर KMOU की एक बस जो कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। विनायक के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 18 लोग सवार थे जिनमे से 7 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना सामने आई है।

SSDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा

हालाँकि घटना को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिससे आंकड़ों में बदलाव होना संभव है। बताया जा रहा है कि बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी जो भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular