Homeराज्यउत्तराखण्डताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग के आरोप पाए गए गलत , दिल्ली हाईकोर्ट...

ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग के आरोप पाए गए गलत , दिल्ली हाईकोर्ट ने DOC को किया बहाल…..

नैनीताल : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान ताइक्वांडो को लेकर विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद ताइक्वांडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (DOC) टी प्रवीण कुमार समेत 30 राज्यों के कोच और 20 से अधिक टेक्निकल स्टाफ को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद, ये हटाए गए लोग दिल्ली उच्च न्यायालय गए थे, जहां न्यायालय ने इन आरोपों को गलत पाया और सभी को बहाल करने का आदेश दिया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि ताइक्वांडो के मैच फिक्सिंग के आरोपों में कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसके बाद, हटाए गए DOC टी प्रवीण कुमार और उनकी टीम को फिर से अपने पदों पर बहाल किया गया। अब टी प्रवीण कुमार ने हल्द्वानी पहुंचकर ताइक्वांडो के डीओसी के पद पर फिर से अपना चार्ज संभाल लिया है।

टी प्रवीण कुमार ने बताया, “न्यायालय ने राहत दी है और उन पर और उनकी टीम पर लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब हम सभी कोच और टेक्निकल स्टाफ के साथ मिलकर नेशनल गेम्स के दौरान ताइक्वांडो खेल को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।”

टी प्रवीण कुमार ने यह भी बताया कि पुराने कोच और टेक्निकल स्टाफ के वापस आने से खिलाड़ियों में जोश उत्पन्न हुआ है। उन्होंने ताइक्वांडो खेल में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का वादा करते हुए कहा, “किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है।”

गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय खेलों की तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) ने टी प्रवीण कुमार और उनके कुछ अधिकारियों को हटाते हुए, उनके स्थान पर एस दिनेश कुमार को ताइक्वांडो का नया DOC नियुक्त किया था। आरोप था कि प्रतियोगिता से पहले ही कुछ परिणाम फिक्स किए गए थे, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस आरोप को गलत ठहराया और टी प्रवीण कुमार को बहाल करने का आदेश दिया।

टी प्रवीण कुमार ने कहा, “मैं ताइक्वांडो फेडरेशन, जीटीसीसी, आईओए और पीटी उषा का धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे पिछले तीन राष्ट्रीय खेलों में भी ताइक्वांडो के DOC रह चुके हैं, और अब उत्तराखंड में चौथी बार इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular