Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जनता को सतर्क...

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जनता को सतर्क रहने की हिदायत।

देहरादून – उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं के कुछ जिलों के लोगों को दिन के साथ रात में भी ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular